कांग्रेस ने ठुकराई केजरीवाल की शर्तें, भाजपा ने कहा नौटंकी कर रहे है 'आप'

कांग्रेस द्वारा बिना शर्त समर्थन दिए जाने पर केजरीवाल को संदेह लगा और उन्होंने 18 शर्तों के साथ कांग्रेस और बाजपा को चिच्ठी लिखी और जबाव देने को कहा। उन्होंने कहा कि वो इन शर्तों पर दोनों पार्टियों का रुख जानने के बाद ही सरकार बनाएंगे।
केजरीवाल ने इन 18 शर्तों को कांग्रेस से ठुकरा दिया है। कांग्रेस ने केजरीवाल की शर्तों खारिज करते हुए उन्हें ‘बिना पेंदी का लोटा' करार दिया है। केजरीवाल ने पत्र कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को लिखा है। लेकिन उसका जवाब दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष जेपी अग्रवाल ने दे दिया। उन्होंने कहा कि हमने ‘आप' पार्टी को बिना शर्त समर्थन दिया है। उनको सरकार बनानी चाहिए ताकि जनता पर बोझ न पड़े। उन्होंने कह कि आप को अपनी सरकार बनाकर अपने घोषणापत्र को लागू करना चाहिए।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के नेता बलबीर पुंज ने तो इसे नौटंकी करा दिया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल नाटक कर रहे हैं। वह पूरे देश का एजेंडा अपने हिसाब से तय करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की भाषा में घमंड है जो ठीक नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications