दिल्ली चुनाव में 'आप' पर टिकी नजर, जानें इस बार क्या है नया?

Congress, BJP or AAP? Delhi polls like never before
नयी दिल्ली। 70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग शुरु हो गई है। दिल्लीवालों में वोटिंग को लेकर नया उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 8 बजे मतदान शुरु होते ही पोलिंग बूथों पर कतार लगनी शुरु हो गई है। इस बार दिल्ली की 1.19 करोड़ जन ता दिल्ली के 810 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर नए सरकार के गठन में अपना सहयोग देगी। खास बात ये भी है कि मतदान प्रतिशत के मामले में दिल्ली हमेशा से फिस्ड्डी साबित हुई है।

आज तक दिल्ली में कभी भी 62 फीसदी मतदान नहीं हुआ है। ऐसे में चुनाव आयोग को अंदेशा है कि दिल्ली वाले इसबार इस रिकॉर्ड को तोड़ेंगे। ह लांकि इस बार दिल्ली चुनाव बहुत कुछ नया हो रहा है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के इतिहास में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में कांग्रेस, बीजेपी के साथ आम आदमी पार्टी मुकाबला कर रही है। आइए आपको बताए इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में क्या-क्या नया होने जा रहा है।

4.05 लाख से अधिक वोटर पहली बार डालेंगे वोटदिल्ली चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार दिल्ली में 4.05 लाख से अधिक वोटर पहली बार चुनाव में शामिल होंगे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

चुनावी मैदान में 810 उम्मीदवार70 सीटों वाली दिल्ली विधानसभा के लिए 810 उम्मीदवार चुनावी दंगल में हैं। जिसमें कांग्रेस के 70, बीजेपी ने 66 और आम आदमी पार्टी के 70 उम्मीदवार शामिल है जबकि बसपा ने 69, एनसीपी ने 9 और सपा ने भी 27 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। जबकि 224 निर्दलीय उम्मीदवार भी अपना राजनीतिक भाग्य आजमा रहे हैं।

पहली बार नोटादिल्ली में पहली बार ‘इनमें से कोई नहीं' (नोटा) का विकल्प भी मतदाताओं को उपलब्ध होगा।

आप पर टिकी होगी नजरें
इस बार सभी की नजरें राजनीति के क्षेत्र के नये खिलाड़ी आम आदमी पार्टी पर टिकी होगी। कांग्रेस और भाजपा के बीच चुनाव में उतर कर अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को रोचक बना दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+