केजरीवाल के सामने दिल्ली की CM शीला ने मानी हार, पद से सौंपा इस्तीफा

उन्होंने अपना इस्तीफा उप राज्यपाल को सौंपा है। मालूम हो कि शीला दीक्षित नई दिल्ली विधानसभा सीट से तीन बार जीत चुकी हैं। इस बाद आम आदमी पार्टी के चुनावी मैदान में उतरने के बाद अरविंद केजरीवाल ने उन्हें चुनौती दी थी। जानकारों की मानें तो शीला दीक्षित की ये हार उनके राजनीतिक करियर पर गहरा असर डालेगा। रुझानो के हिसाब से दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने की ओर है और आम आदमी पार्टी विपक्ष में बैठने की पूरी तैयारी में है।
वहीं दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को पीछे छोड़ता देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीक्षित के आवास के बाहर उनकी जीत के लिए प्रार्थनाएं शुरू कर दीं। दीक्षित के 3, मोती लाल नेहरू मार्ग स्थित आवास के बाहर हवन कर रहे एक कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा कि हम दिल्ली चुनाव में जीत की प्रार्थनाएं कर रहे हैं, यह जीत सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन के मौके पर पर उन्हें शीला दीक्षित की ओर से एक उपहार होगी।












Click it and Unblock the Notifications