सीएम केजरीवाल का भाजपा पर हमला- अगर ये काम कर लेते तो इन्हें ED, CBI और IT की जरूरत नहीं पड़ती
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर हमले तेज कर दिए हैं। याद रहे दिल्ली मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल ही में एक नया समन भेजा गया है। ये समन प्रवर्तन निदेशालय की शिकायत पर दिल्ली की कोर्ट ने भेजा है और 16 मार्च को पेश होने के लिए कहा गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार और भाजपा पर इस समन को लेकर जमकर हमला बोला है।

सीएम केजरीवाल ने एक पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होंने लिखा- "तुम जीतने समन भेजोगे, मैं उतने स्कूल बनाऊंगा, तुम अपना धर्म निभाओ, मैं अपना धर्म निभाऊंगा।
इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा आज विधान सभा में मैंने एलान किया कि अभी तक मुझे ED के आठ समन आये हैं। दिल्ली में आठ और नये स्कूल बनाये जाएंगे। बता दें शनिवार को दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री एक नए सरकारी स्कूल का उद्घाटन किया है। दिल्ली सरकार द्वारा शुरू किए गए स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है।
इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोलते हुए एक कहा सबको तो जेल में डाल दिया फिर क्यों कहते हैं मोदी नहीं तो कौन? मोदी नहीं तो सारे जेल में। यह इनका नया फार्मूला है। अगर यह काम कर लेते तो आज इन्हें ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की जरूरत नहीं पड़ती।
सीएम केजरीवाल ने कहा मैं जब कोई अच्छा काम दिल्ली वालों के लिए करता हूं तो BJP, LG साहब हर काम रोकते हैं क्योंकि ये लोग दिल्लीवासियों से नफ़रत करते हैं। लेकिन मैंने इनसे लड़ाई लड़कर आपके लिए सारे काम फिर से चालू करवाए। मेरा सवाल है जब दिल्ली के काम रोके जा रहे थे, तब इनके 7 MP कहां थे?
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा
जब 2015 में हमारी सरकार बनी तो हमारे पास कोई पॉवर नहीं था, लेकिन हमने लड़कर सारे काम करवाए। उन्होंने कहा ये ही हमारी आम आदमी पार्टी का विकास मॉडल था, इसके बाद हमने सारे चुनाव बहुमत से जीते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि इस बार दिल्ली में हमारी पार्टी सातों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
सीएम केजरीवाल ने कहा केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा- देश में जब 2014 में भाजपा की सरकार ने सत्ता संभाली इसके बाद इन्होंने देश के सामने विनाश का मॉडल पेश किया। इस विनाश मॉडल के दो हिस्से है जिसमें एक विपक्षी पार्टियों को कुचल दो कोई बचेगा ही नहीं तो चुनाव किसके बीच में होगा और दूसरा हिस्सा कहीं देश में विपक्षी पार्टी अच्छा काम अपने राज्य में कर रही है तो उसे करने ना दो,उसके कार्य में व्यवधान डालो।












Click it and Unblock the Notifications