केजरीवाल ने जारी किया एंटी करप्शन हेल्पलाइन नंबर, अब हर नागरिक होगा एंटी करप्शन ऑफिसर

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल ने 28 दिसंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण करते समय रिश्वतखोरों को पकड़ने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की थी। हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि एंटी करप्शन ब्यूरो का बुरा हाल है। इस वजह से उन्होंने लोगों से अपील की कि लोग घूसखोरों का स्टिंग करें और सरकार को सूचित करें, जिसके ऊपर सरकार कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचारियों को अंजाम तक पहुंचा सके।
मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर शिकायतें दर्ज नहीं होंगी। लेकिन हेल्पलाइन के जरिए लोगों को बताया जाएगा कि घूस मांगने वाले को किस तरह से रंगे हाथों पकड़ा जाए, इसके लिए बकायदा स्टिंग का तरीका बताया जाएगा। केजरीवाल की मानें तो अब दिल्ली का हर नागरिक एंटी करप्शन का इंस्पेक्टर होगा, और घूसखोरों के अंदर खौफ पैदा हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications