फिर दिल्ली के चर्च में हुई तोड़फोड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हमलावर
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार तड़के एक चर्च में तोड़फोड़ की गई है। घटना चर्च के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। पुलिस कैमरे से फुटेज लेकर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।|

विकासपुरी स्थित ऑवर लेडी ऑफ ग्रेस चर्च के सहायक फादर बलराज ने बताया कि दो लोग तड़के 4.20 बजे स्कूटर पर आए। उनमें से एक व्यक्ति चर्च परिसर में दाखिल हुआ और चर्च की खिड़की के कांच तोड़ दिए।
उसने मदर मेरी की प्रतिमा को जमीन पर गिरा दिया। हाल ही में दिल्ली के दो अलग अलग इलाकों में दो अन्य चर्चो पर भी कथित रूप से हमले किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications