शिंदे ने पूछा 'आप' से सवाल, सरकार बनाने के लिए चाहिए और कितना वक्त

गृह मंत्रालय का कहना है कि समयसीमा का पता लगने पर ही सरकार राष्ट्रपति शासन के बारे में कोई फैसला ले सकती है। आम आदमी पार्टी की वजह से अब तक साफ नहीं हो पाया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार बनाएगी या राष्ट्रपति शासन लगेगा। खास बात ये है कि आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए अरविंद केजरीवाल ने जनता से राय मांगी है, उनकी राय जानने के बाद ही वो सोमवार को फैसला करेंगे कि वो सरकार बनाए या फिर नहीं।
गौरतलब है कि दिल्ली में चुनाव के नतीजे आने के बाद किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलने की वजह से जोड़-तोड़ की राजनाति हो रही है। सरकार बनाने के बड़े सवाल पर आम आदमी पार्टी लोगों से राय मांग रही है। लोग उनके तरीकों पर सवाल उठा रहे है लेकिन केजरीवाल के सवाल पर लोगों के जवाब तेजी से आ रहे है। मंगलवार से लेकर अब तक 10 लाख लोग अपनी राय दे चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications