देखें वीडियो: दिल्ली में दिनदहाड़े भरी बाजार में युवक की हत्या, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

खुश हो लें कि आप मर्कज में हैं
बिना खतों के लिफाफों में
आपके पते बहुत साफ नहीं
फिर भी आप मजमून बना लेंगे
क्योंकि आप दिल्ली में हैं
जी हां आंखों की पुतलियों पर कभी ना ठहरने और हाथ के आईने में कभी ना रुकने वाली दिल्ली जब भी बुलाती है लोग दौड़ चले आते हैं। मगर बुधवार को दिल्ली का स्याह चेहरा नजर आया वो हैरान करने वाला था। साउथ ईस्ट दिल्ली के मदनगीर में पांच लोगों ने एक शख्स का मर्डर कर दिया है। वो भी भरी दोपहरी और भीड़-भाड़ के बीच। पूरा मामला मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसे देखने के बाद ऐसा लग रहा है जैसे सिनेमाई पर्दे पर संजय दत्त की फिल्मों से लेकर गैंग्स ऑफ वासेपुर तक का दृश्य देखा गया हो। आरोपियों में कम से कम 3 नाबालिग हैं। मरने वाले की पहचान सचिन (20) के रूप में हुई है।
राजधानी दिल्ली के मदनगीर इलाके में मंगलवार को हुई हत्या का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है उसमें यह साफ दिखता है कि अपराधियों को ना तो पुलिस का डर है और ना ही कानून का खौफ। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सचिन अपने दोस्त के साथ स्कूटर से गुजर रहा था, तभी दूसरी दिशा से अचानक आए 5 लोगों ने उसपर चाकुओं से वार शुरू कर दिया। आरोपियों ने सचिन पर चाकुओं से 14 वार किए। वह मौके पर ही ढेर हो गया। उसके स्कूटर की पिछली सीट पर बैठा शख्स हमले के दौरान ही भाग खड़ा हुआ। हमलावरों को जब एहसास हुआ कि सचिन मर चुका है तो वो हवा में फायरिंग करते हुए फरार हो गये।
सबसे दर्दनाक और हैरान करने वाली बात ये है कि जिस वक्त सड़क 'लाइव मर्डर' हो रहा था वहां भारी संख्या में भीड़ मौजूद थी लेकिन इंसानियत दगा दे गई और कोई भी सचिन की मदद के लिए आगे नहीं आया। जो ताजा जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस ने बुधवार शाम तक सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 लड़कों को पकड़ा है। बताया जाता है कि इनमें अधिकतर नाबालिग हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सचिन अपने घर का इकलौता बेटा था और उसकी 6 बहन है।
पुलिसिया डायरी की बात करें तो निश्चित तौर पर यह एक जघन्य अपराध है मगर इंसानी शब्दकोष में ढूंढें तो यह एक तमाचा है शासन पर, प्रशासन पर और हर उस शख्स के गालों पर जो मंगलवार को उस बाजार में मौजूद था और जिसकी रूह में किसी को मरते देख भी कोई सिहरन नहीं हुई। देखे वीडियो:












Click it and Unblock the Notifications