दिल्ली चुनाव पर चप्पे-चप्पे पर तैनात होंगे सुरक्षा बल

पुलिस के मुताबिक पोलिंग बूथों से 400 मीटर की दूरी पर जवानों की तैनाती की जाएगी। जबकि अर्धसैनिक बलों को मतदान केंद्रों के भीतर और बाहर सुरक्षा व्यवस्था में लगाया जाएगा। वोटिंग से पहले सभी मतदाताओं को मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए 11,763 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें 630 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया गया है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। दिल्ली से सटी सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। दिल्ली के चुनाव पर एक नजर :
कुल मतदाता : लगभग 1.20 करोड़
पुरुष मतदाता : 66, 11, 362 लाख
महिला मतदाता : 53,20,143 लाख
रक्षा एवं अर्धसैनिक बल : 4,509
कुल विधानसभा सीटें : 70
कुल उम्मीदवार : 810
कुल महिला उम्मीदवार : 70
पोलिंग बूथ : 11992












Click it and Unblock the Notifications