सुरक्षा को लेकर कैबिनेट कमेटी की बैठक, लिए गए अहम फैसले

नई दिल्ली। भारत-पाक के तनाव और कश्मीर में तीन महीने से जारी हिंसा के बीच पीएम मोदी ने आज सुरक्षा को लेकर कैबिनेट की मीटिंग की है।

sushma

पीएमओ में आज सुबह दस बजे कैबिनेट मीटिंग हुई। मीटिंग में कश्मीर में अशांति और पाकिस्तान के साथ सीमा पर लगातार चल रहे तनावपूर्ण हालात पर चर्चा होने की बात कही जा रही है। सुरक्षा मामलों को लेकर मीटिंग खत्म हो चुकी है। इसमें किन मामलों पर चर्चा हुई इसको लेकर जानकारी नहीं दी गई है।

सुरक्षा मामलों पर चर्चा के बाद कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले भी लिए गए हैं। कैबिनेट ने एचआईवी और एड्स (रोकथाम और नियंत्रण) संशोधन विधेयक 2014 को मंजूरी दी।

कैबिनेट ने एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को चेंगलपट्टू, कांचीपुरम, तमिलनाडु में मेडी पार्क स्थापित करने के लिए 330.10 एकड़ जमान लीज पर देने की मंजूरी दी।


केजरीवाल पर बरसे भाजपा नेता

कैबिनेट ने एक और अहम फैसला करे हुए भारत और यूरोपीय संघ के बीच जल सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी।

वहीं कैबिनैट की बैठक में हिस्सा लेने आए भाजपा नेताओं ने सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कुछ कांग्रेस नेताओं पर एक बार फिर निशाना साधा।

धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि केजरीवाल और संजय निरुपम हमारी सफलता को पता नहीं पा रहे हैं और बेतुके बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल पाकिस्तानी अखबारों में हेडलाइन बन रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+