ओपिनियन पोल- दिल्‍ली में आप ने उड़ाई भाजपा-कांग्रेस की नींद

Harshvardhan
नई दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। जैसे-जैसे दिल्‍ली विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं, वैसे-वैसे मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित की नींद हराम होती जा रही है। सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने भी कांग्रेस की धज्जियां उड़ाने की पूरी तैयारी कर ली है और इसके साफ संकेत एक बार फिर ओपिनियन पोल में दिखाई दिये।

सी-वोटर और टाइम्‍स नाउ के ताजा ओपिनियन पोल के अनुसार कांग्रेस सत्‍ता में आती नहीं दिख रही है। दिल्‍ली की 70 विधानसभा सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 24 सीटें मिलती दिख रही हैं। अगर आप यह सोच रहे हैं कि भाजपा बहुत खुश होगी, तो ऐसा नहीं है, क्‍योंकि भाजपा को 25 यानी कांग्रेस से सिर्फ एक सीट ज्‍यादा। दोनों पार्टियों के समीकरण बिगाड़ने वाली आम आदमी पार्टी होगी, जो दिल्‍ली में 18 सीटें जीत सकती है।

कुल मिलाकर देखें, चाहे कांग्रेस हो या भाजपा, दोनों को ही सरकार बनाने के लिये आम आदमी पार्टी का सहारा लेना पड़ सकता है। लेकिन खास बात यह है कि आप के नेता अरविंद केजरीवाल ने साफ कह दिया है कि चुनाव के बाद न तो वो भाजपा के साथ जायेंगे और न ही कांग्रेस के। केजरीवाल की नजर में दोनों ही पार्टियां भ्रष्‍ट हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+