यूपी से बसपा के बाहूबली विधायक हाजी अलीम की पत्नी का दिल्ली में कत्ल

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज सुबह दूध देने वाला जब उनके घर पहुंचा तो उसने देखा कि रिहाना की लाश घर के अंदर पड़ी है। उसने फौरन इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पूरे घर के तलाशी ली मगर हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने बताया कि घर का सामान फैला हुआ था और महंगे सामान गायब है जिससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी हत्या लूट के मकसद से की गई है।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। हाजी अलीम को सूचना दे दी गई है। पुलिस आपसी रंजिश को भी ध्यान में रखकर छानबीन कर रही है। मालूम हो कि हाजी अलीम बुलंदशहर से विधायक हैं। बाहुबली माने जाने वाले हाजी अलीम लगातार दूसरी बार बुलंदशहर से चुनकर आए हैं। उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। अलीम की तीन पत्नियां हैं, जिसमें एक रेहाना दिल्ली में रहती थी, जबकि दो पत्नियां बुलंदशहर में रहती हैं। अलीम फिलहाल हज यात्रा पर गए हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications