BSF में असिस्टेंट कमांडेंट पद से इस्तीफा देकर ये शख्स बना दिल्ली पुलिस में हवलदार,हैरान कर देगी ये स्टोरी
दिल्ली पुलिस का एक हवलदार जिसने कड़ी मेहतन कर BSF में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी हासिल की थी वो नौकरी छोड़कर वापस दिल्ली पुलिस में हवलदार बन गया है।

दिल्ली पुलिस का एक हवलदार इन दिनों खूब चर्चा में है। पुलिस में नौकरी करते हुए किसी भी परीक्षा की तैयारी कर पाना बहुत मुश्किल होता है लेकिन दिल्ली पुलिस के इस हवलदार ने नौकरी करते हुए उसने बीएसएफ में असिटेंट कमांडेट बनने के लिए कड़ी मेहनत की और सफलता भी हासिल की। बीएसएफ में सलेक्ट होने के बाद उसने पुलिस में हवलदार के पद से इस्तीफा देकर बीएसएफ में असिस्टेंट कमांटेंट यानी अधिकारी की नौकरी ज्वाइन कर ट्रेनिंग करने पहुंच गया। लेकिन आपको सुनकर ताज्जुब होगा कि जिस सपने को पूरा करने के लिए उसने दिन-रात कड़ी मेहनत की उसके पूरा होने पर अचानक उसका उससे मन हट गया और बीएसएफ में अधिकारी की नौकरी छोड़कर वापस दिल्ली पुलिस में हवलदार बन गया है।
Recommended Video


नौकरी करते हुए कड़ी मेहनत कर की थी बीएसएफ की तैयारी
सुनकर हैरानी होगी लेकिन ये दिल्ली पुलिस के हवलदार की ये सच्ची कहानी है। दिल्ली पुलिस के इस हलवदार का नाम अभिषेक है। 2015 में अभिषेक का सलेक्शन दिल्ली पुलिस में हवलदार पद पर हुआ था और वो दिल्ली पुलिस अकादमी में पोस्टेड था। पुलिस अकादमी में नौकरी करते हुए उसने कम्पटीशन की तैयारी की और उसका सलेक्शन बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर गया।

मोटे सैलरी और रुतबे वाली नौकरी छोड़कर बना हवलदार
बीएसएफ की ट्रेनिंग दी जा रही थी तभी उसे लगा कि हवलदार की नौकरी ही अच्छी है और उसका मोहभंग हो गया और वो दिल्ली पुलिस में अपनी पुरानी नौकरी ज्वाइन कर ली। बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट के पद उसकी सैलरी लेवल 10 यानी 56100 से 170500 थी, इसके अलावा कई भत्ते भी थे लेकिन उसने मोटे वेतन वाली अधिकारी की नौकरी छोड़कर पुलिस में हवलदार बनना ज्यादा बेहतर लगा।

इस्तीफा देने के बाद कैसे फिर मिली हवलदार की नौकरी
अभिषेक ने बीएसएफ में सलेक्शन के बाद 22 सितंबर 2022 को हवलदार पद से इस्तीफी दे दिया और पुलिस महकमें ने उसका इस्तीफा स्वीकार भी कर लिया था लेकिन पुलिस विभाग के सेवा शर्तों के अनुसार दो साल की अवधि तक उस सीट को खाली रखा जाता है जिसका लाभ अभिषेक को मिल गया।

क्यों छोड़ी BSF में असिस्टेंट कमांडेंट की नौकरी
बता दें बीएसएफ यानी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की बड़ी ही सख्त ट्रेनिंग होती है, जब ये ट्रेनिंग हो रही थी, तभी अभिषेक को लगा कि उसकी पुरानी हवलदार की नौकरी ही बेहतर थी और उसने 20 जनवरी 2023 को बीएसएफ के असिटेंट कमांडेंट की पोस्ट से रिजाइन कर दिया और दिल्ली आकर दिल्ली पुलिस में अपनी हवलदार की नौकरी को बहाल करने के लिए अप्लीकेशन दी और 2 फरवरी को दिल्ली पुलिस ने उसे दोबारा हलवदार पद पर रख लिया।

दोबारा हवलदार बनकर खुश हैं अभिषेक
अभिषेक की पोस्टिंग इस समय दिल्ली पुलिस अकादमी में झड़ौदा कलां में हैं। बीएसएफ में अकिकारी बनने के बाद दोबारा हवलदार की नौकरी पर वापस आए अभिषेक का ये डिसीजन सबको हैरान कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications