महाराष्ट्-हरियाणा में हार के बाद फिर उठी प्रियंका की मांग, लगे 'प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ' नारे
नयी दिल्ली। पहले लोकसभा चुनाव में करारी हार और अब महाराष्ट्र और हरियाणा में मूकी खाने के बाद एक बार फिर से कांग्रेस की हालत खस्ता हो गई है। दोनों राज्यों में कांग्रेस बुरी तरह पिट गई है। एक के बाद एक कर हार का सामना कर रही कांग्रेस में फिर से प्रियंका गांधी की मांग बढ़ने लगी है।

पार्टी महासचिव राहुल गांधी की कप्तानी से बार-बार हार का सामने करने के बाद कांग्रेस में प्रियंका की मांग उठने लगी है। दिल्ली में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्टी ऑफिस के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी है।
महाराष्ट्र और हरियाणा में पार्टी की हार देखने के बाद कांग्रेस की महिला विंग ने पार्टी कार्यालय के बाहर 'प्रियंका लाओ, देश बचाओ' के नारे लगाने शुरू कर दिए। जब इस बारे में कांग्रेस के बड़े नेताओं से बात की तो उन्होंने इस बाबत कोई टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।
महिला कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रियंका गांधी ही पार्टी की डूबती नैया में किनारे लगा सकती है। इस मांग के साथ ही कांग्रेसियों का राहुल से विश्वास उठ गया है। गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है, जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के नाम को आगे किया है। इससे पहले भी प्रियंका को लेकर कई बार पोस्टर लग चुके है।












Click it and Unblock the Notifications