SHO ने तोड़ा पीएम मोदी का सुरक्षा घेरा, कानून की उड़ाई धज्जियां

delhi police
नयी दिल्ली। नरेन्द्र मोदी के पीएम बनते के साथ ही उनकी सुरक्षा को लेकर सुरक्षा ऐजेंसियां चौकन्नी हो गई हैं। मोदी जहां भी निकलते हैं उन का सुरक्षा काफिला उनके साथ होता हैं। उनकी सुरक्षा में कोई चूक ना हो इसके लिए उनके लिए रुट लगाया जाता है, यानी कि जब तक पीएम का काफिला वहां से गुजर नहीं जाता ट्रैफिक को रोक दिया जाता है।

पीएम नरेंद्र मोदी की सुरक्षा एजेंसियों के उस वक्त हाथ पांव फूल गए, जब पीएम के काफिले में जबरन एक कार घुस गई। ये कार जबरन पीएम के लिए लगाए गए रुट में प्रवेस कर गई। कार चला रहा शख्स कोई और नहीं, हौजखास थाने का एसएचओ था। पीएम की सुरक्षा की धज्जियां उड़ाते हुए ये शख्स एपनी तेज रफ्तार कार लेकर सिक्योरिटी रुट में घुस गया। पीएम की सुरक्षा में सेंध लगने की खबर मिलते ही दिल्ली पुलिस के अधिकारी हड़कत में आ गए। घटना उस वक्त हुई जब मोदी प्रधानमंत्री कार्यालय से सात रेसकोर्स स्थित आवास लौट रहे थे। रात करीब 8:30 बजे प्रधानमंत्री के लिए सिक्यॉरिटी रूट लगा था। सफदरजंग रोड पर इंदिरा गांधी मेमोरियल के पास पीएम रूट आने से कुछ मिनट पहले ट्रैफिक रोक दिया गया।

पीएम सिक्योरिटी के बीच हौजखास एसएचओ नीरज कुमार प्राइवेट कार लेकर घुस गए। एसएचओ की कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले के पीछे चल रहे एसीपी की गाड़ी के सामने आ गई। अचानक एक अनजान कार के सिक्योरिटी काफिले में घुसने से सुरक्षा में चल रहे जवानों की सांसें अटक गईं। पीएम सिक्यॉरिटी के एसीपी ने ओवरटेक कराके एसएचओ की कार को रुकवा लिया। जिसके बाद दोनों के बीच काफी तीखी नोकझोंक हुई।

जबरन पीए म के काफिले में घुसने के बाद एसएचओ को पूछताछ के लिए रोक लिया गया। दिल्ली पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। रात में ही एसएचओ नीरज कुमार को सस्पेंड कर लाइन में भेजने के आदेश जारी कर दिए गए। पुलिस अफसर ने बताया कि सिक्यॉरिटी ब्रांच की एक कमिटी बना दी गई है, जो इस प्रकरण की जांच करके जल्द ही रिपोर्ट सौंपेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+