दिल्लीवासियों ने निकाली केजरीवाल की हवा, बेचैनी में 'आप'

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पूरे देश का भ्रमण कर अब दिल्ली में अपना जोर आजमाने में जुटे है। आज सुबह से ही वो दिल्ली में रोड शो कर रहे है। चांदनी चौक पर उनके रोड शो में जहां लोगों की भीड़ जुटी तो वहीं पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर इलाके में लोगों ने उनका विरोध किया। गांधीनगर में लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए और हाय-हाय के नारे लगाए। दरअसल ये लोग केजरीवाल के अधूरे वादे को लेकर नाराज है।
गौरतलब है कि दिल्ली में सरकार बनाने के बाद केजरीवाल ने महज 49 दिनों में मुख्यमंत्री का पद छोड़ दिया था। उन्होंने दिल्लीवालों से किए वादों को पूरा नहीं किया। जिसे लेकर लोगों में उनके प्रति रोष है और आज उसी का एक नमूना उन्हें लोगों के विरोध के तौर पर देखना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications