'आप' की आम आदमी टोपी का मुकाबला करेगी भाजपा की 'भगवा' टोपी

बीजेपी ने भी अब टोपी की महिमा कबूल कर ली है। बाजपा नेताओं ने भगवा टोपी धारण कर ली है। दिल्ली में बीजेपी के नेता जब आम आदमी पार्टी के खिलाफ मुहिम पर बैठे तो सबके सिर पर भगवा टोपी मौजूद थी।
भाजपा ने भी लिया महात्मा गांधी का नाम
टोपी की एक तरफ लिखा है 'वोट फॉर मोदी' जबकि दूसरी तरफ छपा है भाजपा ही विकल्प। भाजपा ने केवल आम आदमी पार्टी की टोपी की ही नकल नहीं की बल्कि उन्होंने अपना ये टोपी अभियान भी उसी राजघाट से शुरु की जहां से अन्ना और केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन का आगाज किया था।
इस भगवा टोपी के बारे में जब बीजेपी नेता हर्षवर्धन पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह 2014 में नरेंद्र मोदी को भारत में प्रधानमंत्री बनाने का संकेतिक प्रतिक है। उन्होंने कहा कि इसलिए हमने महात्मा गांधी की स्माधी से इसकी शुरुआत की है। इसी के साथ-साथ यह प्रदर्शन आम आदमी पार्टी के खिलाफ है जिसके 10 दिन के राज में सबसे ज्यादा महंगाई आई।
वहीं बीजेपी नेता विजय गोयल ने कहा कि ये उनके संघर्ष का प्रतीक है इसलिए उन्होंने भगवा टोपी पहनी है। वहीं इस अभियान में शामिल बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि वो हम टोपी पहनने का काम करते है ना कि टोपी पहनाने का काम।












Click it and Unblock the Notifications