दिल्ली चुनाव: 8 दिनों में पूरी ताकत फूंकने को तैयार AAP-भाजपा
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में महज 8 दिन बचें है। ऐसे में अंतिम दौर का प्रचार अपने चरम पर है। भाजपा ने अपने अभियान को और आक्रामकता और ताकतवर बनाने की पूरी तैयारी कर ली है। अधिकतर ओपिनियन सर्वे में आम आदमी पार्टी मजबूत स्थिति से भाजपा में घबराहट बढ़ गई है। ऐसे में भाजपा पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने दिल्ली के चुनावी दंगल के लिए भाजपा अपनी बड़ी फौज उतार दी है।

भाजपा आने वाले सात दिनों में पार्टी 250 छोटी-छोटी चुनावी रैलियां करेंगी। भाजपा के स्टार कैंपेनर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुरक्षा के तामझाम के चलते इस तरह की छोटी रैलियां संबोधित नहीं कर सकते। लिहाजा पार्टी ने केंद्रीय मंत्री और सांसद की पूरी फौज चुनावी दंगल में उतार दी है। भाजपा सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक हजार बैनर लगाएगी। इस मोर्चे पर भी सीमित संसाधनों के बावजूद आम आदमी पार्टी अब तक भाजपा से अधिक मुखर दिखी है। भाजपा के 120 सांसद दिल्ली में चुनाव प्रचार करने उतर चुके हैं। इन्हें अलग-अलग सीटों पर छोटी सभाएं करने का काम सौंपा गया है। अमित शाह के निर्देशों पर जमीनी स्तर पर काम शुरु हो गया है।
आप संयोजक रविंद केजरीवाल ने दिल्ली में प्रचार की यही नीति अपनाई है। वह प्रतिदिन चार-पांच छोटी सभाओं को संबोधित करते हैं। आप के प्रवक्ता टीवी और सोशल नेटवर्किंग साइट पर भाजपा को घरेने में जुटी है। आप के हाथों में भाजपा की सीएम पद की दावेदार किरण बेदी कमजोर कड़ी के तौर लगी है। ऐसे में आप उनपर लगातार हमले कर रही है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने बेहद चालाकी से दिल्ली भर में अहम जगहों पर पोस्टर और बैनर तान दिए हैं। भाजपा के भी खूब बैनर-होर्डिंग लगे हैं, पर चुनावी विज्ञापनों में आप की मजबूत उपस्थिति उसके लिए मुश्किल का सबब तो है ही।
भाजपा चुनाव का माइक्रो मैनेजमेंट कर रही है। भाजपा नेता अंनत सिंह ने कहा कि हम दो तिहाई से अधिक बहुमत के साथ राज्य में सरकार बनायेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि 31 जनवरी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राज्य में चार बड़ी चुनावी रैलियां आयोजित की जायेगी।












Click it and Unblock the Notifications