दिल्ली में भाजपा को बहुमत, लेकिन सीएम के लिए पहली पसंद केजरीवाल: ओपिनियन पोल
नयी दिल्ली। दिल्ली के चुनावी दंगल की शुरुआत हो चुकी है। चुनाव तारिखों के ऐलान के साथ ही सभी पार्टियों में मतदातओं को लुभाने का काम जोरों-शोरों से शुरु हो गया है। ऐसे में ताजा ओपिनियन पोल का मानना है कि दिल्ली के सियासी दंगल में भाजपा बाजी मार सकती है। इंडिया टुडे और सिसरो ग्रुप ओपिनियन पोल के मुताबिक दिल्ली में भाजपा को 34 से 40 सीटें मिल सकती हैं।

इस सर्वे के मुताबिक 'आप' को 25 से 31 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस की हालत इस बार भी खराब होती दिखाई दे रही है। सर्वे में कांग्रेस 3 से 5 सीटों तक सिमट सकती है। इस ओपिनियन पोल के मुताबिक पिछली विधानसभा चुनाव की तुलना में भाजपा के वोट प्रतिशत में बढ़ोतरी हुई है। इसबार भाजपा को 40 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है, जबकि 'आप' को 36 फीसदी और कांग्रेस के खाते में 16 फीसदी वोट मिल सकती है।
भले भाजपा को चुनाव में बहुमत मिल रही हो, लेकिन अब भी सीएम के रेस में अरविंद केजरीवाल सबसे आगे चल रहे हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर 35 फीसदी दिल्लीवाले अरविंद केजरीवाल को पसंद करते हैं। जबकि 23 फीसदी लोगों भाजपा के डॉ हर्षवर्धन को पसंद करते हैं। सर्वे में हिस्सा लेने वाले 36 फीसदी लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 49 दिनों के कामकाज को उम्मीद से अच्छा बताया है। जबकि 39 फीसदी लोगों ने बिजली-पानी-सड़क को अहम मुद्दा।












Click it and Unblock the Notifications