कांग्रेस की चाल से दिल्ली में बनेगी भाजपा की सरकार!

नयी दिल्ली। बिना सरकार के दिल्ली में स्थिति गंभीर होती जा रही है। राजनीतिक पार्टियों में सरकार बनाने को लेकर उठापटक हो रही है। सियासी गेम खेले जा रहे है। इस बीच दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित करने की अनुमति मांगी है।

harshvardhan

यानि उम्मीद की जा सकती है कि जल्द ही दिल्ली में भाजपा को सरकार बनाने का आमंत्रण मिल सकता है। आपको बता दें कि विधानसभा में बीजेपी 31 विधायकों के साथ सबसे बड़ी पार्टी है। इसके अलावा सहयोगी शिरोमणि अकाली दल का भी एक विधायक है। सूत्रों की माने तो राष्ट्रपति ने उप राज्यपाल की चिट्ठी को गृह मंत्रालय के पास राय के लिए भेज दिया है।

दिल्ली विधानसभा में भाजपा के पास 32 विधायक है, लेकिन उनके तीन विधायक डॉ हर्षवर्धन, रमेश विधुड़ी और प्रवेश वर्मा सांसद चुने जा चुके है, ऐसे में उनके पास 29 विधायक ही ह जाते है, लेकिन बीजेपी ने इसके लिए प्लान तैयार कर रखा है। आपको याद होगा 1998 में जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार एक वोट के चलते अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई थी। उस वक्त कांग्रेस ने चाल चली थी। उसने ओडिशा के मुख्यमंत्री गिरिधर गमांग को वोटिंग के लिए बुलाया था, चुंकी गमांग ने लोकसभा सांसद से अपना इस्तीफा नहीं दिया था, इसलिए उनके एक वोट से बीजेपी अपना बहुमत साबित नहीं कर पाई थी।

इस बार दिल्ली में बीजेपी भी ठीक ऐसा ही करने के लिए हर्षवर्धन, विधुड़ी और प्रवेश वर्मा से कह सकती है। अपने 32 वोट सुनिश्चित करने के लिए बीजेपी इस चाल को चल सकती है। वहीं खबरों का बाजार इस बात से भी गर्म हो रहा है कि आम आदमी पार्टी से निकाले गए विधायक विनोद कुमार बिन्नी, निर्दलीय विधायक रामबीर शौकीन और शोएब इकबाल भी बीजेपी को समर्थन दे सकते है। ऐसे में बीजेपी जादुई आंकड़े को छूने में कामयाब हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+