MCD की हड़ताल पर भाजपा का पोस्टर वॉर, 'आप' बेहाल

नयी दिल्ली। दिल्ली में एमसीडी कर्मचारियों की हड़ताल आज 10वें दिन भी जारी है। कर्मचरी हड़ताल पर हैं तो दिल्ली कूड़े से बेहाल हैं। निगम के स्कूलों में पढ़ाई-लिखाई ठप पड़ी हुई हैं। दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार इस हड़ताल से बेहाल है तो वहीं भारतीय जनता पार्टी ने आप के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरु कर दिया है। MCD हड़ताल: दिल्ली हुई कूड़ा-कूड़ा, तो AAP के मंत्रियों ने थाम ली झाड़ू

पार्टी के दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल के नाम से यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास मेन रोड पर एक पोस्टर लगा है। अपने पोस्टर के जरिए भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वादों पर सवाल उठाए गए हैं। बाजपा ने अपने पोस्टर का टाइटल रखा है एक साल सिर्फ बवाल... केजरीवाल।

अपने पोस्टर में भाजपा ने आम आदमी पार्टी की सरकार से दिल्ली की जनता से किए वादों के बारे में पूछा गया है। अपने पोस्टर में एमसीडी के ताजा विवाद के बारे में भी लिखा है। भाजपा ने अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार हुए आप विधायकों को लेकर भी तंज कसा है।

प्रदर्शन का दिन

आज एमसीडी के हड़ताल के 10वें दिन एमसीडी के डॉक्टर, इंजीनियर और दूसरे स्टाफ सिविक सेंटर से राजघाट तक विरोध मार्च भी निकालेंगे। इ सके साथ ही वो बीते 2 दिन में जमा हुए भीख के पैसों के दो ड्राफ्ट बनवाकर सीएम केजरीवाल और पीएम नरेन्द्र मोदी को भेजेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+