दिल्ली में भाजपा को 42 तो 'आप' को मिल सकती हैं 21 सीटें, केजरीवाल सीएम की पहली पसंद

सर्वे ने भाजपा को सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर दिखाया है। सीएनएन-आईबीएन-सीएसडीएस के इस सर्वे के मुताबिक भाजपा को चुनावों में 32-42 सीटें मिल सकती हैं। वहीं आप को 13-21 सीटें मिलने का अनुमान है। जबकि तीन बार सत्ता में रही कांग्रेस को 9-17 सीटें ही मिलने की उम्मीद है।
हलांकि भाजपा को सब से ज्यादा सीटें मिलती दिखाई दे रही है तो वहीं अरविंद केजरीवाल को सीएम के लिए पहली पसंद बताया गया है। गौरतलब है कि पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजों में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। दिल्ली और राजस्थान में कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया ग या है तो वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के हैट्रिक की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications