बीजेपी ने ठुकराया दिल्‍ली में सरकार बनाने का न्‍यौता कहा, सत्‍ता से बढ़कर ईमानदारी

 BJP can't form government, Delhi may see fresh polls
नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्‍ली में सरकार बनाने का उप राज्‍यपाल नजीब जंग का प्रस्‍ताप ठुकरा दिया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने साफ कर दिया कि वह दिल्ली में सरकार बनाने की पहल नहीं करेगी। उप राज्यपाल नजीब जंग से मुलाकात करने के बाद नवनिर्वाचित भाजपा विधायक दल के नेता हर्षवर्धन ने गुरुवार को यह जानकारी दी। हर्षवर्धन ने कहा कि सबसे बड़ी पार्टी होने के नाते उप राज्यपाल ने हमें सरकार गठन के बारे में चर्चा के लिए आमंत्रित किया था।

हमारे पर 32 विधायक हैं और सरकार बनाने के लिए आवश्यक 36 से 4 विधायक कम होने के कारण हम सरकार नहीं बना सकते। भाजपा नेता ने कहा कि यदि कोई दूसरी पार्टी सरकार बनाने या बहुमत जुटाने का प्रयास करती है तो उससे उनकी पार्टी को कोई ऐतराज नहीं होगा। हर्षवर्धन और उप राज्यपाल नजीब जंग के साथ 45 मिनट तक चली। मुलाकात के बाद संवाददाताओं के साथ बातचीत में हर्षवर्धन ने बताया कि हम दिल्ली की जनता का धन्यवाद करते हैं कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में हम सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरे हैं।

हर्षवर्धन ने कहा कि सत्ता से बढ़कर ईमानदारी है और सत्ता के बगैर भी दिल्ली की सेवा हम करते रहेंगे। इस बीच गुरुवार को ही एक अन्य घटनाक्रम में दिल्ली में सरकार गठन के मद्देनजर आम आदमी पार्टी को समर्थन देने के मुद्दे पर गुरुवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि पार्टी आप को समर्थन देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में अगर राय बनी तो आप को बाहर से समर्थन दिया जा सकता है। दरअसल कांग्रेस के विधायकों ने राहुल गांधी से सरकार बनाने के लिए आप को समर्थन देने की गुजारिश की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+