बेनी फिर बोले, कुमार जोकर है, वह क्‍या लड़ेगा राहुल के खिलाफ

Beni Prasad Verma said Kumar Vishwas is a joker
नई दिल्‍ली। आम आदमी पार्टी द्वारा कुमार विश्‍वास को अमेठी से चुनाव लड़ाये जाने की बात पर केंद्रीय मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा है कि वह क्‍या लड़ेगा राहुल गांधी के खिलाफ वह तो 'जोकर' है। बेनी ने साथ ही यह भी कहा है कि राहुल के खिलाफ अमेठी में कई जोकर लड़ते हैं। यह ध्‍यान देने योग्‍य है कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करने के बाद आम आदमी पार्टी देश की 200 लोकसभा सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारने की योजना बना रही है। जिसमें अमेठी से कांग्रेस के सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 'आप' नेता कुमार विश्‍वास मोर्चा संभालेंगे।

आज सुबह रालेगण सिद्धि रवाना होने से पूर्व कुमार विश्‍वास ने कहा कि यदि वह लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करेंगे तो यह वंशवाद की राजनीति के अंत के लिए होगा। उन्‍होने कहा कि लोकतंत्र में वंशवाद का कोई स्‍थान नहीं है, अत: मैं या हममें से कोई और लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला करता है तो उसका उद्देश्य वंशवाद की राजनीति को खत्म करना होगा।"

'आप' के इस फैसले ने कांग्रेस को जरूर चिंता में डाल दिया है क्‍योंकि इसी पार्टी के अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्‍ली से मुख्‍यमंत्री शीला दीक्षित को 25800 वोटों से हरा दिया। वहीं इन दिनों देश भर में कांग्रेस विरोधी लहर चल रही है। चार राज्‍यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पहले ही करारी हार का सामना कर चुकी है, आठ दिसंबर को राज्‍यों के चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा था कि हार के कारणों पर गहरा मंथन करने की जरूरत है और हम खुद में सुधार कर फिर से वापसी करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+