दिल्ली में सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगेगा बैन, 1 जून से सचिवालय में आदेश लागू- गोपाल राय
दिल्ली सचिवालय में 1 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक पर लगाया गया बैन
नई दिल्ली, 14 मई: दिल्ली सचिवालय में 1 जून से सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा राष्ट्रीय राजधानी में धीरे-धीरे ये नियम लागू किया जाएगा।
Recommended Video
Delhi Single Use Plastic Ban: Secretariat में 1 June से लागू होगा नियम, जानिए डिटेल | वनइंडिया हिंदी

बता दें सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगाने का मसौदा दिल्ली सरकार ने तैयार किया था। कुछ समय पहले तैयार किए गया जिसमें जनता का पूरा सहयोग मिल सके। कुछ समय पहले ये भी बात सामने आई थी कि सिंगल यूज प्लास्टिक के बदले लोगों को पैसा दिया जाएग। ताकि लोग नियमों का पालन करें। हालांकि इसके बारे में अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं।
अप्रैल 2022 खबर आई थी उसमें कहा गया था लोगों को प्लास्टिक कचरा संग्रहण सेंटर जाना होगा। यहां प्रति नगर या प्रति किलोग्राम की दर से लोगों को निर्धारित राशि दी जाएगी। इसके लिए सरकार कुछ एनजीओ को भी काम पर लगाने वाला था।












Click it and Unblock the Notifications