दिल्ली मेट्रो में लावारिस हालत में मिला 7 लाख रुपए से भरा बैग
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के जवान जितने मुश्तैद हैं उतने ही इमानदार। इमानदारी का नमूना उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर देखने को मिला है। स्टेशन पर करीब 7 लाख रुपए से भरा एक लावारिस बैग सीआईएसएफ के जवानों को बरामद हुआ जिसके बाद बैग को उसके मालिक को सौंप दिया गया।

अधिकारियों ने बताया कि घटना गुरुवार सुबह करीब 11 बजे उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन की है। यहां सीआईएसएफ के जवानों को एक्स रे बैग स्कैनर के पास यह लावारिस बैग दिखाई दिया। बैग की जांच की गई तो उसमें कैश होने के पता चला। सावधान! दिल्ली मेट्रो में बिजनेस सूट पहनी खूबसूरत महिलाएं काट रही हैं जेबबैग खोलने पर उसमें से 7 लाख 62 हजार रुपए, कार की चाबी और दो डेबिट कार्ड मिल। जवानों ने बैग को सुरक्षित रख दिया। सीआईएसएफ और मेट्रो अधिकारियों को बैग से आर मैनी नाम के एक व्यक्ति का फोन नंबर भी मिला।
दिल्ली मेट्रो के कैमरे में कप्लस ही नहीं, गे रोमांस भी कैद, देखें वीडियो
जिसने बाद में आकर इस बैग को भूल जाने की बात कही। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति की विस्तृत जांच पड़ताल करने के बाद बैग को उस व्यक्ति के हवाले कर दिया गया












Click it and Unblock the Notifications