दिल्ली के 'दंगल' के लिए कांग्रेस ने जारी की 24 उम्मीदवारों की लिस्ट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। साल बदलते ही मौसम में आई गर्मी के साथ ही साथ दिल्ली की राजनीति भी गरमा गई है। नये साल के पहले ही दिन कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने 24 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि पार्टी ने उन सारे नामों पर फिर से दांव लगाने का फैसला किया है जो 2013 के विधानसभा में चुनाव लड़ चुके हैं लेकिन पार्टी ने विधानसभा स्पीकर रहे अपने वरिष्ठ नेता योगानंद शास्त्री का टिकट काट दिया है।

पार्टी ने महरौली से शास्त्री की जगह सतबीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है इसके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को गांधीनगर, कांग्रेस विधायक दल के नेता हारून युसुफ को बल्लीमारान और पूर्व मंत्री डॉ एके वालिया को लक्ष्मीनगर सीट से फिर से उम्मीदवार बनाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस को पिछले विधानसभा चुनाव में 70 में 8 सीटें मिली थीं।
शीला दीक्षित फिर होंगी कांग्रेस की स्टार प्रचारक
कांग्रेस ने कहा कि दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की एक प्रमुख प्रचारक होंगी। शीला के पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने से इनकार किए जाने की खबरों के बीच कांग्रेस सांसद पीसी चाको ने यहां संवाददाताओं को बताया, 'पार्टी के लिए शीला एक प्रमुख प्रचारक होंगी। वह एक स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications