दिल्‍ली: केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की नूपुर शर्मा और सिसोदिया के खिलाफ बिन्‍नी लड़ेंगे चुनाव

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पूरी तस्‍वीर साफ कर दी है। पार्टी ने जहां मुख्‍यमंत्री पद के लिए किरण बेदी के नाम का ऐलान किया है वहीं नई दिल्‍ली विधानसभा सभा से नूपुर शर्मा को उम्‍मीदवार बनाया गया है।

 Nupur Sharma to contest Arvind Kejriwal

जी हां नूपुर शर्मा आम आदमी पार्टी के संस्‍थापक अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्‍ली विधानसभा सीट से टक्‍कर देंगी। गौरतलब है कि नुपुर शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की अध्‍यक्ष रह चुकीं हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से बगावत करने वाले लक्ष्‍मीनगर से विधायक रहे बिनोद कुमार बिन्‍नी को पटपड़गंज से टिकट दिया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि पडपडगंज से आम आदमी पार्टी नंबर 2 गिने जाने वाले मनीष सिसोदिया चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि दिल्ली के चुनावी दंगल में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बीजेपी की ओर से किरण बेदी चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगी और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार भी होंगी। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में ऐलान करते हुए कहा कि किरण बेदी पार्टी के चुनावी अभियान का नेतृत्व करेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+