मोदी की दहाड़: कांग्रेस तो अंहकारी है और टीम केजरीवाल ने अन्‍ना की पीठ में चाकू मारा

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्‍मीदवार और पार्टी के स्‍टार प्रचारक नरेन्‍द्र मोदी दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में आज जमकर प्रचार किया। मोदी ने आज राजधानी दिल्‍ली में ताबड़तोड़ तीन रैलियां (शहादरा, लाल किला परेड ग्राउंड और सुल्‍तान पुर माजरा) की और कांग्रेस में जमकर हमला बोला। नरेन्‍द्र मोदी ने शहदरा के सीबी ग्राउंड में आयोजित अपनी पहली रैली में कांग्रेस को अहंकारी शासक कह डाला। मोदी ने कहा कि कांग्रेस दिल्ली में लोगों का विश्वास खो चुकी है, इसीलिए कांग्रेस का कोई भी नेता यहां चुनाव अभियान में हिस्सा नहीं ले रहा।

इसके बाद नरेन्‍द्र मोदी लाल किला परेड ग्राउंड पहुंचे और इस बाद उनके निशाने में कांग्रेस के साथ ही साथ कानून मंत्री को भी निशाने पर लिया। नरेन्‍द्र मोदी ने कानून मंत्री पर जमकर तीखे शब्‍दबाण चलाए और उन्‍हें मिस्‍टर जीरो तक कह डाला। वहीं नरेन्‍द्र मोदी ने टीम केजरीवाल को भी निशाने पर लिया। नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि टीम केजरीवाल ने अन्‍ना का जमकर इस्‍तेमाल करने के बाद उनकी पीठ में छुरा घोंप दिया। इससे बाद नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिमी दिल्‍ली के सुल्‍तान पुर माजरा में दूसरी जनसभा को संबोधित किया।

उन्‍होंने अपने भाषण की शुरूआत डा. हर्षवर्धन की तारीफ की। उन्‍होंने कहा, अगर किसी बच्‍चे को पोलिया हो जाए, तो परिवार के सारे सपनों को लकवा मार जाता है। दिल्‍ली में केवल कानून पास करने वाली सरकार बैठी हुई है। गुजरात में भी जल संकट है। हमारे यहां यमुना जैसी नदी भी नहीं है। कांग्रेस के लिए टैंकर एक बहुत बड़ा उद्योग है। दिल्‍ली की जनता को पीने के लिए पानी तो नहीं मिलता, लेकिन कांग्रेस को टैंकरों के काले धंधे के माध्‍यम से खाने के लिए रुपए जरूर मिल जाते हैं।

महंगाई का 'म' तक नहीं बोलती कांग्रेस

महंगाई का 'म' तक नहीं बोलती कांग्रेस

शाहदरा के सीबीडी ग्राउंड में आयोजित अपनी रैली में कांग्रेसियों को अहंकारी शासक कहा। उन्‍होंने कहा कि दिल्‍ली में बैठे अहंकारी शासक जनता को अपने काम का हिसाब नहीं देते। ये लोग महंगाई का 'म' बोलने को तैयार नहीं। मोदी ने कहा कि उन्हें (कांग्रेसियों) पता चल चुका है कि वे अब दिल्ली वासियों को झूठे वादों से और मूर्ख नहीं बना सकते।

टीम केजरीवाल ने अन्‍ना की पीठ में छूरा घोंपा

टीम केजरीवाल ने अन्‍ना की पीठ में छूरा घोंपा

नरेन्‍द्र मोदी ने कहा कि अन्‍ना हजारे भ्रष्‍टाचार के खिलाफ लडाई के मैदान उतरे तो ऐसा लगा की जयप्रकाश के बाद भगवान ने हमें अन्‍ना दिया है। आशा जगी थी कि अन्‍ना के आंदोलन के खिलाफ देश भ्रष्‍टाचार के खिलाफ खड़ा हो जाएगा। कुछ लोगों की व्‍यक्तिगत महत्‍वाकांक्षा के कारण अन्‍ना द्वारा चलाया हुआ आंदोलन खटाई में पड़ गया। इन लोगों ने अन्‍ना की पीठ में छुरा घोंपकर आंदोलन को खट्टे में डाल दिया। उस पवित्र व्‍यक्ति को काफी पीड़ित किया और अब सत्‍ता पाने के लिए निकल पड़े हैं।

पानी के टैंकर का काला धंधा करती है कांग्रेस

पानी के टैंकर का काला धंधा करती है कांग्रेस

नरेन्‍द्र मोदी ने सुल्‍तानपुर में अपने भाषण की शुरुआत करते हुए डा. हर्षवर्धन की तारीफ की। उसके बाद उन्‍होंने कहा कि अगर किसी बच्‍चे को पोलिया हो जाए, तो परिवार के सारे सपनों को लकवा मार जाता है। दिल्‍ली में केवल कानून पास करने वाली सरकार बैठी हुई है। गुजरात में भी जल संकट है। हमारे यहां यमुना जैसी नदी भी नहीं है। कांग्रेस के लिए टैंकर एक बहुत बड़ा उद्योग है। दिल्‍ली की जनता को पीने के लिए पानी तो नहीं मिलता, लेकिन कांग्रेस को टैंकरों के काले धंधे के माध्‍यम से खाने के लिए रुपए जरूर मिल जाते हैं। कांग्रेस को भ्रष्‍टाचार की आदत सी हो गई है। ये लोग चार रोटी खाएं तो भी इन्‍हें नींद नहीं आएगी, जब तक नोट न खाएं नींद नहीं आती।

चाय बेचने वाले को जनता पसंद करे ना करे देश बेचने वाला नहीं करेगी

चाय बेचने वाले को जनता पसंद करे ना करे देश बेचने वाला नहीं करेगी

मोदी ने सुल्‍तानपुर माजरा में जनसभा में कहा कि कांग्रेस की सोच देश के लिए सबसे बड़ा संकट है। कांग्रेस का मानना है कि गरीब कुछ नहीं कर सकता, लेकिन मोदी ने विश्‍वास जताया कि गरीबों को केवल अवसर देने की जरूरत है। वह देश को महाशक्ति बना सकते हैं। मोदी ने आगे कहा, कांग्रेस गरीब को आश्रित रखने में विश्‍वास रखते हैं। आर्थिक रूप से अपाहिज बनाना जानती हैं। मोदी ने कहा कि अगर देश की जनता अपना आर्शीवाद दे तो चाय बेचने वाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है। ये देश चाय बेचने वाले को पसंद करे या न करे ये तो समय तय करेगा, लेकिन देश बेचने वालों को जनता पसंद नहीं करेगी।

कांग्रेस ने जनता को बाबा जी का ठुल्‍लू दिया

कांग्रेस ने जनता को बाबा जी का ठुल्‍लू दिया

सुल्‍तानपुर माजरा में मोदी के साथ पार्टी के स्‍टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू भी पहुंचे। उन्‍होंने जनसभा को संबोधित किया और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सिद्दू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हिंदुस्‍तान को चोरों से बचाना है। भारत माता का आंचल बचाना है। उन्‍होंने कहा इंदिरा आई, कहा गरीबी हटाएंगे, लेकिन क्‍या मिला। पब्लिक ने कहा-बाबाजी का ठुल्‍लू। हमें इस सूरत को बदलना है। मोदी से सिद्दू ने कहा, देख लो सर, जमीन फाड़कर आवाज निकल रही है। मोदी साहब से कहता हूं कि दिल्‍ली ठीक कर दो, देश अपने आप ठीक हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+