जहांगीरपुरी में अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई को ओवैसी ने बताया गरीबों के खिलाफ युद्ध
नई दिल्ली, 20 अप्रैल। हनुमान जयंती के मौके पर दिल्ली के जहांगीरपुरी में शोभा यात्रा के दौरान हिंसा हुई थी। इसके बाद आज एमसीडी यहां अवैध कब्जे के खिलाफ कार्रवाई करने जा रही है। अवैध कब्जे को हटाने के लिए 400 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को यहां तैनात किया गया है। लेकिन प्रशासन की इस कार्रवाई को एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गरीबों के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। अवैध कब्जा हटाने के नाम पर ये लोग दिल्ली में यूपी और एमपी की तरह लोगों के घर तोड़ने जा रहे हैं। इन लोगों को कोई नोटिस नहीं दी गई, कोर्ट जाने का मौका तक नहीं दिया गया। गरीब मुसलमानों को सजा दी जा रही है क्योंकि उन्होंने जिंदा रहने की हिम्मत दिखाई है। इस पूरे मामले पर अरविंद केजरीवाल को अपना रूख साफ करना चाहिए।

Recommended Video
ओवैसी ने पूछा कि क्या अरविंद केजरीवाल की सरकार का पीडब्ल्यूडी भी इस ड्राइव का हिस्सा है। क्या जहांगीरपुरी के लोगों ने उन्हें वोट नहीं दिया था, क्या यह उन लोगों के साथ धोखा नहीं है, क्या यह कायरता नहीं है। वह लगातार यह कहते रहते हैं कि पुलिस हमारे पास नहीं है, यह कहना अब नहीं चलेगा। अब नैतिकता और वैधता का ढोंग भी नहीं कर रहे हैं, यह बेहद ही निराशाजनक स्थिति है।
बता दें कि हाल ही में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 16 घर और 29 दुकानों को तोड़ दिया था, इसमे से अधिकतर मुसलमानों की ही थी। इन लोगों पर आरोप था किये लोग दंगों में शामिल थे। इसी तरह से गुजरात में भी हिंसा के बाद लोगों के घरों पर बुल्डोजर चलता था। यूपी में भी योगी आदित्यनाथ अवैध कब्जे के खिलाफ बुल्डोजर चलाते आए हैं। बता दें कि जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती के मौके पर हिंसा हुई थी,जिसमे कई लोग घायल हुए थे, एक पुलिसकर्मी को भी इस दौरान गोली लगी थी। इस मामले में तकरीबन दो दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि पांच लोगों के खिलाफ एनएसए के तहत केस दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications