चुनाव नहीं लड़ेंगे अरविंदर सिंह लवली, देखेंगे संगठन का काम
नयी दिल्ली। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। पिछली बार गांधीनगर सीट से विजय हासिल करने वाली लवली को इसबार गांधीनगर सीट से उम्मीदवार नहीं बनाया गया। पार्टी ने उन्हें संगठन का काम देखने की जिम्मेदारी दी है।

ये चौंकाने वाली बात सामने आई। अचानक से उनका नाम गांधीनगर सीट से हटा दिया गया जबकि पहले बताया गया था कि अरविंदर सिंह चुनाव लड़ेंगे साथ ही उनका नाम कांग्रेस के मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर भी लिया जा रहा था।
गौरतलब है कि पिछले साल दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले 8 विधायकों में एक अरविंदर सिंह लवली भी शामिल थे, लेकिन इस बार पार्टी ने उन्हें चुनाव न लड़ाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं बताया ये भी जा रहा है कि गांधी नगर सीट से उनके परिवार का भी कोई व्यक्ति चुनाव नहीं लड़ेगा।
लवली की जगह गांधीनगर सीट से सुरेंद्र कुमार शर्मा चुनाव लड़ेंगे, जो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं। सुरेंद्र शर्मा गांधी नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे हैं और उनकी पत्नी अंजना शर्मा यहां से पार्षद हैं। आपको बता दें कि इस बार कांग्रेस अजय माकन की अगुआई में दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ रही है।












Click it and Unblock the Notifications