500-1000 के नोट बंद होने के बाद सीएम केजरीवाल ने पीएम मोदी से किए तीन सवाल
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500-1000 के नोट बदलने को लेकर लोगों को हो रही परेशानी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तीन सवाल पूछे हैं।
नई दिल्ली। 500-1000 के नोट को बंद करने के अपने फैसले को जहां देश के पीएम नरेंद्र मोदी एकदम सही बता रहे हैं। वहीं विपक्षी उनकों घेरने के पीछे पड़े हुए हैं।

बैंकों के बाहर से 500-1000 का नोट बदलवाने वाले कौन हैं
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 500-1000 के नोट बदलने को लेकर लोगों को हो रही परेशानी के बाद पीएम नरेंद्र मोदी से तीन सवाल पूछे हैं। इससे पहले शनिवार को एक प्रेस कांन्फ्रेंस करके भी केजरीवाल ने उन्हें घेरा था।
सोशल मीडिया साइट ट्वीटर पर पहला सवाल करते हुए अरविंद केजरीवाल ने लिखा कि मोदी जी बताइए काला धन किसके पास है अडानी, अंबानी, शरद पवार, बादल, सुभाष चंद्रा या फिर हाउसवाइफ, किराना दुकानों, मजदूरों, किसानों के पास है।
दूसरा सवाल लिखते हुए पीएम मोदी से पूछा कि अपने उन मित्रों के सूची दीजिए जिन्हें आप ने इस निर्णय बारे में आपने पहले से बता दिया था।
तीसरा सवाल पूछते हुए कहा कि क्या आप बता सकते हैं कि बैंकों के बाहर से 500-1000 का नोट बदलवाने वाले कौन हैं।
बैंकों के ग्रोथ पहले कम थी अचानक कैसे बढ़ गई?
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को केंद्र सरकार पर नोटों पर पाबंदी लगाने के नाम पर घोटाले का आरोप लगाया है। केजरीवाल ने कहा कि जिन बैंकों के ग्रोथ पहले कम थी अचानक कैसे बढ़ गई? केजरीवाल ने दावा किया है उनके पास सरकार के खिलाफ सबूत हैं।
अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि केंद्र सरकार ने 500 और 1000 के नोटों को बैन करके बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने कहा कि उनके पास एक वीडियो है जिसमें तमाम आंकड़े दर्ज हैं। केजरीवाल का दावा है कि आंकड़े सरकार की पोल खोलते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि नोटों पर पाबंदी लगाए जाने से पहले ही बीजेपी के नेताओं को इसकी जानकारी थी और उन्होंने समय रहते अपना काला धन ठिकाने लगा दिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि मोदी सरकार ने नोटबंदी के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। हालांकि केजरीवाल जो वीडियो लेकर आए थे वह तकनीकी समस्याओं की वजह से चल नहीं पाया। उसे चलाने का प्रयास किया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications