आधी रात को पत्नी संग दिल्ली की सुनसान सड़कों पर निकल पड़े केजरीवाल, जानिए क्यों
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं जो चौंकाने वाला होता है। जी हां केजरीवाल ने कुछ ऐसा ही सोमवार की आधी रात को किया। तमाम लाव-लश्कर को छोड़ अरविंद केजरीवाल पत्नी के साथ घर से निकल पड़े।

आम आदमी पार्टी के विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि केजरीवाल और उनकी पत्नी को सोमवार आधी रात सैकड़ों भक्त उस समय देख कर हैरान रह गए, जब दोनों यहां एक प्रमुख गुरुद्वारे पहुंचे। विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता के साथ संसद भवन के पास स्थित रकाबगंज गुरुद्वारा बिना सुरक्षा के गए। उन्होंने रैनसबाई कीर्तन में भाग लिया, जो पूरी रात चलता है। वह वहां 45 मिनट रुके।
20 मिनट तक लगे रहे लाइन में
जरनैल सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा है कि '' केजरीवाल और उनकी पत्नी पंक्ति में 15-20 मिनट 'माथा टेकने' के लिए खड़े रहे और फिर एक साधारण श्रद्धालु की तरह गुरुबाणी सुनी। उनकी मौजूदगी की कोई घोषणा नहीं की गई और न ही उनके बैठने के लिए खास जगह सुरक्षित की गई थी।'' सिंह ने कहा कि इस अचानक यात्रा से एक दिन पहले केजरीवाल ने कीर्तन में शामिल होने की अपनी इच्छा जाहिर की थी।












Click it and Unblock the Notifications