3 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के पीएम मोदी के ऐलान पर केजरीवाल ने क्या कहा

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को देखते हुए पूरे देश में लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने का ऐलान कर दिया। 21 दिनों का लॉकडाउन आज समाप्त हो रहा था। लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस दौरान सभी को अनुशासन दिखाना है और अपने घरों से बाहर नहीं निकलना है। वहीं, पीएम मोदी के लॉकडाउन बढ़ाने के ऐलान के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का ट्वीट आया है।

arvind kejriwal tweets, Delhi will fully implement PM Modis lockdown measures

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि लॉकडाउन को लेकर पीएम मोदी द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों को दिल्ली में पूरी तरह लागू किया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी के साथ बैठक के दौरान सीएम केजरीवाल ने लॉकडाउन बढ़ाने की सिफारिश की थी और साथ ही ये भी कहा था कि इस दौरान यातायात सेवाएं शुरू ना की जाएं।

दिल्ली में कोरोना के 1510 मामले सामने आए हैं और यहां वायरस के संक्रमण के कारण 28 लोगों की मौत हुई है जबकि 30 लोग इस वायरस के संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के 47 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है और इन इलाकों में लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। इसके पहले, आज पीएम मोदी ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि 20 अप्रैल तक हर जिले, हर राज्य का मूल्यांकन किया जाएगा, इसके बाद ही छूट तय होगी।

उन्होंने कहा कि जहां कोरोना के मामलों में कमी आती है वहां कुछ शर्तों के साथ छूट दी जा सकती है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें हॉटस्पॉट को लेकर बहुत ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। जिन स्थानों के हॉटस्पॉट में बदलने की आशंका है उस पर भी हमें कड़ी नजर रखनी होगी, नए हॉटस्पॉट का बनना, हमारे परिश्रम और हमारी तपस्या को और चुनौती देगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+