केजरीवाल की बॉलीवुड में एंट्री, लिखा दिल तो दीवाना है...

अरविंद केजरीवाल आम आदमी नहीं हैं। उनमें कई छिपे हुए हुनर हैं,जिनसे हम सभी अभी तक अंजान थे। केजरीवाल अब राजनीति के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी हाथ आजमा रहे हैं। एक अखबार के मुताबिक अरविंद केजरीवाल ने एक फिल्म के लिए गाना लिखा है। पॉलिटिक्स के साथ-साथ केजरीवाल बॉलीवुड में भी अपना हाथ आजमा रहे है। दीपक शर्मा निर्मित फिल्म "दिल तो दिवाना है" फिल्म के लिए केजरीवाल ने गाना लिखा है।
फिल्म में बॉलीवुड स्टार आमिर खान के चचेरे भाई हैदर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के निर्देशक राजा आर बुंदेला हैं। फिल्म के लिए एक गीत केजरीवाल ने लिखा है जबकि अन्य गाने आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने लिखे हैं।












Click it and Unblock the Notifications