मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठने से पहले राजघाट जाएंगे केजरीवाल

शपथ समारोह के बाद पहली कैबिनेट की बैठक दोपहर दो बजे निर्धारित की गयी है। दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री बनने जा रहे केजरीवाल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद, मैं शनिवार को दोपहर दो बजे कैबिनेट की बैठक बुलाउंगा। उन्होंने कहा कि बैठक के लिए दिल्ली सचिवालय जाने के पहले वह राजघाट जाएंगे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
केजरीवाल मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में बड़े लाव-लश्कर के बजाए मेट्रो ले जाएंगे। सुबह 10 बजे वो अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ कौशाम्बी मेट्रो स्टेशन से मेट्रो लेकर बारखंभा स्टेशन पहुंचेंगे। वहां से वो खुली जीप से रामलीला मैदान पहुंचेंगे।












Click it and Unblock the Notifications