केजरीवाल के साथ करना चाहते हैं डिनर तो चुकाने होंगे 20 हजार के बिल
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल बजते ही सभी पार्टियां लोगों को मन जीतने में जुट गई है। पार्टी चुनावी कैंपेन में पूरी ताकत झोंक रही हैं तो वहीं फंड जुटाने के लिए लोगों ने चंदे मांगे जा रहे हैं। अपनी चुनावी फंड 20 करोड़ से 30 करोड़ रूपए कर चुकी आम आदमी पार्टी इन दिनों अलग-अलग तरीकों से फंड जुटाने का काम कर रही है।

आम आदमी पार्टी की कोशिश है कि चुनाव से पहले करीब 40 करोड़ रुपये इकट्ठा कर लिए जाएं। इनका सबसे ज्यादा फोकस विदेशों से नगदी जुटाने पर है। इसी फंड कलेक्शन के तौर पर आप ने लंच विद केजरीवाल अभियान शुरू की है। इस अभियान की शुरुआत 27 नवंबर से किया जा रहा है। इस अभियान के पहले चरण की शुरुआत मुंबई के सनविले बैंक्वेट हॉल से की जाएगी। जहां पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल लोगों के साथ लंच करेंगे। इसमें हिस्सा लेने के लिए 20,000 रुपये खर्च करने होंगे।
पार्टी का अनुमान है कि केजरीवाल के साथ लंच करने के लिए 100 से ज्यादा कारोबारी आगे आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी एंट्री फीस और जगह तय नहीं है। चुनाव अभियान जोर पकड़ने से पहले पार्टी की कोशिश है कि दूसरे राज्यों में भी इसी तरह को लंच या डिनर प्रोग्राम आयोजित किए जाएं। ताकि ज्यादा से ज्यादा फंड जोरें जाएं।












Click it and Unblock the Notifications