केजरीवाल के इस्तीफे से मनीष सिसोदिया की लगी लॉटरी, बनेंगे सीएम

अगर केजरीवाल दिल्ली की सरकार में उलझे रहते तो पूरी तैयारी के साथ लोकसभा चुनाव में नहीं उतर पाएंगे। ऐसे में उन्होंने सत्ता का मोह छोड़कर एग्जिट रूट का सहारा लिया और शहीद के रूप में सरकार सत्ता से बाहर हो गई। केजरीवाल के इस्तीफे से आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनावों से जुड़ी तैयारियों में रफ्तार लौट आई तो वहीं मनीष सिसोदिया की भी लॉटरी लग गई।
दिल्ली के राजनीतिक समीकरण बदले तो पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की किस्मत भी खुल गई। खास कर इंडियन एक्सप्रेस की खबरकी माने तो आप नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनावों की कमान संभालेंगे तो वहीं आम आदमी पार्टी आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों की कमान मनीष सिसोदिया के हाथो में सौंप सकती है।
मनीष केजरीवाल के साथ साए की तरह रहे है। उनके पास अनुभव भी है और वो केजरीवाल के काफी करीबी बताए जाते हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार में उनके पास शहरी विकास, रेवेन्यू, शिक्षा और पीडब्ल्यूडी जैसे अहम मंत्रालय रहे थे। ऐसे में पार्टी सूत्रों की माने तो केजरीवाल लोकसभा में अप नी किस्मत आजमाएगे तो वहीं दिल्ली की कमान सिसोदिया के हाथों में होगी। शिक्षा मंत्री के तौर पर उन्होंने कम वक्त में ही कई अहम काम किए। दिल्ली के वोटरों के बीच उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में उम्मीद है कि पार्टी म नीष सिसोदिया को अपना मुख्यमंत्री उम्मीदवार घोषित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications