रोज पत्नी के पैर छूने वाले संदीप कुमार की गई कुर्सी, सेक्स CD मिलने पर केजरीवाल ने निकाला
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री संदीप कुमार को उनके पद से और आम आदमी पार्टी से हटा दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आपत्तिजनक सीडी मिलने के बाद उन्हें फौरन दिल्ली सरकार के महिला और बाल कल्याण मंत्री को कैबिनेट और पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया। खुद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए ये जानकारी दी।

केजरीवाल ने एक ट्वीट पर लिखा कि संदीप कुमार से जुड़ी एक 'आपत्तिजनक' सीडी मिली है। आम आदमी पार्टी शिष्टाचार में यकीन रखती है। इसलिए उन्हें कैबिनेट से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।
गौरतलब है कि संदीप कुमार पर पहले भी बदसलूकी के आरोप लग चुके हैं। उनके खिलाफ दिल्ली नगर निगम के कर्मचारियों ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था। जिसके बाद कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों ने संदीप के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की थी।
रोज पत्नी के छूते हैं पैर
आपको बता दें कि संदीप कुमार पेशे से हैं और सुल्तानपुर माजरा से आप के विधायक हैं। संदीप इंडिया अगेस्ट करप्शन के वक्त से ही केजरीवाल के साथ काम कर रहे हैं। संदीप सूर्खियों में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने कहा था कि वो रोज सुबह उठकर अपनी पत्नी के पैर छूते हैं।












Click it and Unblock the Notifications