शराब बांटने वाले ‘आप’ उम्मीदवार से केजरीवाल का प्रेम तो देखिए
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला) अरविन्द केजरीवाल ने अपने उस उम्मीदवार को गले से लगाया हुआ जिसके ऊपर आरोप है कि वो वोट खरीदने के लिए शराब की व्यवस्था कर रहा था। हम बात कर रहे हैं उत्तम नगर सीट से आप के उम्मीदवार नरेश बलियान की।

अब किसे करेंगे बदनाम
क्या अब आम आदमी पार्टी कहेगी कि बालियान के गोदाम में शराब की बोतल कांग्रेस या भाजपा ने रखवा दी थी? या वे यह कहेंगे कि भई गोदाम हमारा है लेकिन शराब वहां किसने रखा इसकी निगरानी हम थोड़े ही करते हैं।
पहला चंदा फिर शराब
वरिष्ठ लेखक अवधेश कुमार कहते हैं कि पहले चंदा और अब शराब ...ये दो घटनाएं ही स्पष्ट करती है कि आम आदमी पार्टी के पास न ईमानदारी है, न राजनीति में शुचिता लाने का कोई संकल्प, न आदर्श,, न सादगी, बस हर प्रकार की बेईमानी, पाखंड, झूठ सहित सभी हथकंडे अपनाकर चुनाव में विजय प्राप्त करना है।
भाषणों को तो सुनो
अरविंद केजरीवाल अपने भाषणों में कहते हैं कि कोई शराब दे तो उस पर मत जाना। वोट झाड़ू को ही देना। वे अपनी सभाओं में कहते हैं कि कांग्रेस और भाजपा के नेता झुग्गियों में शराब बांटते हैं। ऐसा हुआ भी है। लेकिन यह क्या!
पिछले दिनों निर्वाचन आयोग के नियंत्रण में काम करने वाले उड़न दस्ता और पुलिस के संयुक्त अभियान में एक गोदाम से हरियाणा निर्मित कुल 5964 शराब की बोतलें 4473 लीटर जब्त की गईं।
उस समय चुनाव अधिकारियों ने बताया कि आरंभिक जांच के मुताबिक उत्तम नगर इलाका स्थित यह गोदाम आप प्रत्याशी बलियान से संबंधित बताया जाता है लेकिन अभी इसके मालिक की पुष्टि नहीं हो पाई है। उसके बाद उत्तम नगर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज करके जांच आरंभ हुई।
शराब बलियान की
अब पुलिस ने साफ कह दिया है कि बरामद की गईं शराब की बोतलें आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेश बालियान की ही थीं। पुलिस ने अब पूछताछ के लिए बालियान को नोटिस भेजा है। पुलिस कह रही है कि यह शराब वोटरों के बीच बांटने के लिए तस्करी कर लाई गई थी।
बलियान का असहयोग
पुलिस ने बालियान को जांच में शामिल होने को कहा गया है, लेकिन वह सहयोग नहीं कर रहे हैं। बालियान को नोटिस जारी किया गया, लेकिन उन्होंने सात फरवरी तक का समय मांग लिया।












Click it and Unblock the Notifications