LG से मिलकर अरविंद केजरीवाल ने की विधानसभा भंग कर नए सिरे से चुनाव कराने की मांग

हमने उनसे दिल्ली में फिर से चुनाव कराने का अनुरोध किया। उप राज्यपाल ने कहा कि फिर से चुनाव कराने को लेकर वह भाजपा से चर्चा करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति को अपनी रिपोर्ट सौंप देंगे। मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर लिखा कि एलजी से मिलने हमारे सभी विधायक गए थे। हमने उनसे कहा कि ये लोग कहीं नहीं जा रहे। कांग्रेस ने पहले ही मीडिया के सामने अपने विधायकों की परेड की है। उन्होंने आगे लिखा है कि हमने जब एलजी से पूछा कि किस फॉर्मूले के तहत दिल्ली में सरकार बनेगी तो उनके पास जवाब नहीं था।
हमने एलजी से यह भी कहा कि विधानसभा भंग करने में हो रही देरी से खरीद-फरोख्त को बढ़ावा मिल रहा है। उल्लेखनीय है कि गौरतलब है कि भाजपा दिल्ली में सरकार बनाने की संभावनाएं तलाश रही है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर दिल्ली के ताजा राजनीतिक हालात पर चर्चा की थी। उपाध्याय ने कहा था कि अगर उप राज्यपाल सरकार बनाने के लिए बुलाते हैं तो नंबर्स का विश्लेषण करेंगे और पार्टी विधायकों से चर्चा करेंगे। इसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications