अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया नहीं लड़ेंगे लोकसभा चुनाव!

ऐसे में अब खबर आ रही है कि आप के संजोयक और सेकंड-इन-कमांड मनीष सिसोदिया लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। हलांकि कि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन मनीष सिसोदिया ने एक न्यूज चैनल के साथ अपने साक्षात्कार में इस ओर इशारा किया है कि वह लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते। आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक, ऐसी ही सोच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और 'आप' के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की भी है, जिनके बारे में बताया जा रहा है कि दिल्ली उनका पहला प्यार है, और इसीलिए वह दिल्ली पर फोकस करना चाहते हैं और लोकसभा चुनाव नहीं लड़ना चाहते।
मनीष सिसोदिया ने अपने इंटरव्यू में कहा कि उनका सपना है कि पहले दिल्ली को स्वराज का मॉडल बनाया जाए और भ्रष्टाचारमुक्त व्यवस्था बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जब तक दिल्ली की सत्ता नहीं सुधर जाती तब तक लोकसभा चुनाव लड़ना ठीक नहीं होगा। सूत्र बताते है कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी ऐसा ही सोचते हैं, और वह भी फिलहाल लोकसभा चुनाव न लड़ने की बात पर अड़े हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications