एलजी-केजरीवाल में कौन होगा BOSS, अब सुप्रीम कोर्ट करेगी फैसला

नई दिल्ली। केजरीवाल बनाम उपराज्यपाल की लड़ाई एक बार फिर से शुरु हो गई है। दिल्ली सरकार ने एलजी की शक्तियों पर दिए गए हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का मन बना लिया है। केजरीवाल सरकार अब एलजी पर मिले हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने की प्लानिंग कर रही है और इसके लिए वो देश की सर्वोच्य न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगी।

lg-kejriwal

केजरीवाल सरकार के इस फैसले के साथ ही केरीवाल बनाम एलजी की लड़ाई एक बार फिर से शुरु हो गई है। आपको बता दें कि 4 अगस्त को अपने फैसले में दिल्ली हाईकोर्ट ने एलजी को दिल्ली का सुपरबॉस करार दिया था।

हाईकोर्ट के इस फैसले से दिल्ली सरकार को बड़ा झटका लगा था। कोर्ट ने कहा था कि उपराज्यपाल की दिल्ली का असली प्रशासक है और दिल्ली सरकार के किसी भी फैसले को मानने के लिए वो बाध्य नहीं है। इतना ही नहीं कोर्ट ने कहा था कि दिल्ली सरकार कोई भी कानून एलजी की अनुमति के बिना नहीं लागू नहीं कर सकती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+