केजरीवाल का हमला, कहा 4 छात्र नहीं पकड़ पाए, आतंकी कैसे पकड़ेंगे
नयी दिल्ली। जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय में देशविरोधी नारे लगाए जाने के बाद ये मामला तूल पकड़ता जा रहा है। राजनीतिक दल इस मामले में घी डालने का काम कर रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मौके देखते ही केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर हमला कर दिया है। Video: राहुल के गद्दार, उन्हें गोली मार देनी चाहिए

केजरीवाल ने केंद्र की शिकायत राष्ट्रपति से की है। आज अपने पार्टी नेताओं के साथ उन्होंने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात की और उनसे केंद्र सरकार की शिकायत की। उन्होंने कहा कि जेएनयू में देश विरोधी नारे लगाए गए हैं लेकिन केंद्र सरकार आरोपियों को पकड़ने में नाकाम है।
जानिए विवि के बारे में कुछ चुभने वाले आंकड़े
केंद्र के खिलाफ बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि देश के खिलाफ नारेबाजी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, लेकिन सरकार और दिल्ली पुलिस अब तक उन्हें पकड़ने में नाकामियाब रही है। दिल्ली पुलिस और केजरीवाल के बीच की तनातनी कोई नई बात नहीं है। ऐसे में मौका देखते ही केजरीवाल ने दि्ली पुलिस पर जुबानी हमला किया और तर्ज कसते हुए कहा कि वे देश के खिलाफ नारे लगाने वाले चार छात्रों को नहीं पकड़ सकते तो पठानकोट हमलों के गुनहगारों पर कैसे शिकंजा कसेंगे।












Click it and Unblock the Notifications