केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से धोखा किया है: किरण बेदी

केजरीवाल के प्रदर्शन पर भाजपा नेता विजय जॉली का कहना है कि केजरीवाल अराजकता फैला रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में अपनी बात कहने का एक तरीका होता है। वह राजनीतिक फायदे के लिए प्रशासन को दरकिनार कर रहे हैं। वह लोकसभा चुनाव में लाभ लेने के लिए यह ड्रामा कर रहे हैं।
वहीं केजरीवाल के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया का कहना है कि उन्होने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को चोट पहुंचाई है, मेरा मानना है कि केजरीवाल अपना दिमागी संतुलन खो चुके हैं, उन्हें अब गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होने गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे पर आरोप लगाये हैं, शिंदे एक दलित हैं, केजरीवाल ने शिंदे पर आरोप लगाकर दलितों का अपमान किया है। जहां पर आने वाले वक्त में गणतंत्र की परेड होनी है, वहां ये सब करना शर्मनाक है। केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाए, जिससे कि इस तरह की हरकतों को रोंका जा सके।
वहीं गृहमंत्री का कहना है कि जब तक जांच की रिपोर्ट नहीं आ जाती तब तक किसी पुलिस अफसर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करेंगे। यह ध्यान देने योग्य है कि केजरीवाल कल रात सड़क पर ही सोए, उन्होने गृहमंत्री के बारे में कहा कि हम उन्हें चैन से नहीं सोने देंगे, अगर कोई बलात्कार होता है, किसी लड़की को जला दिया जाता है तो हमसे जवाब मांगा जाता है, अत: हम जनता की सहायता के लिए और उसकी बात सरकार तक पहुंचाने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं और हमारी मांगे पूरी होने तक यह जारी रहेगा।
केजरीवाल ने अराजकता के आरोपों पर कहा कि यही लोकतंत्र है, जब जनता को प्रशासन से सहायता नहीं मिलती है तो उसे सड़कों पर उतरना पड़ता है।












Click it and Unblock the Notifications