'आप' पर फिदा हुए शत्रुघ्न सिन्हा, किया भाजपा को खामोश
नयी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। दिल्ली पर कब्जा मतलब देश के दिल पर कब्जा करने के बराबर माना जाता है। दिल्ली का चुनाव भाजपा के विजय रथ को बिहार तक ले जाएगा, लेकिन यहां जीत हासिल करना भाजपा के लिए आसान नहीं होगा। भाजपा का सीधा मुकाबला आम आदमी पार्टी से है।

आम आदमी पार्टी जमीनी लड़ाई लड़ने में माहिर है तो वहीं भाजपा के कई नेता चुनाव से पहले ही मान चुके हैं कि दिल्ली में कमल खिलाना आसान नहीं है। फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा का कहना है कि आम आदमी पार्टी की ताकत दिख रही है। जहां दबे सुर में शत्रुघ्न सिन्हा आप की तारिफ करते दिखे तो वहीं उन्होंने ये भी कहा कि जिन चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों में आप को बढ़त मिलती बतायी जा रही है, उन्हें उन सर्वेक्षणों पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं है।
शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की पकड़ मजबूत है। यहां उनकी ताकत दिख रही है, इसलिए तो उनकी बात हो रही है। शत्रुघ्न सिन्हा द्वारा आम आदमी पार्टी की तारिफ को भाजपा की हताशा के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं आम आदमी पार्टी कह रही है कि भाजपा ने अपनी हार मान ली है।












Click it and Unblock the Notifications