दिल्ली चुनाव से पहले जेटली का केजरी पर हमला कहा, अराजकता फैलाती है 'आप'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले शुक्रवार को समचार पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित कराकर उसने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली ने कहा, "आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है।" जेटली केंद्रीय वित्त मंत्री भी हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के इस आरोप के बाद कि यह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है पर सफाई देते हुए जेटली ने यह बयान दिया।
जटली ने आप पर हमला करते हुए कहा, "उन्होंने काले धन को सफेद किया, शराब बांटते पकड़े गए, लेकिन वह आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। उन्होंने कहा, "हमने मतदाताओं को संदेश दिया और वह उनके हिसाब से उल्लंघन है। भाजपा ने शुक्रवार को अखबारों में पूरे पृष्ठ का विज्ञापन दिया है, जिसमें केंद्र में सरकार बनाने के बाद से अपनी उपलब्धियों का बखान किया है। आप ने इस बात पर हैरत जताई है कि आखिर किसने इसके लिए धन दिया।












Click it and Unblock the Notifications