अन्ना ने केजरीवाल को भेजा शुभकामना संदेश, शपथ समारोह में शामिल हुए हर्षवर्धन

केजरीवाल ने भारतीय राजनीति में फिल्मी हीरो की तरह प्रवेश किया और जनता का नायक बन बैठे। केजरीवाल के मुख्यमंत्री बनते ही देश की राजनीति के इतिहास में एक नया अध्याय शुरू हो गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कि भले ही अन्ना हजारे शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आए हैं, लेकिन उनकी शुभकामनाएं उनके साथ हैं।
केजरीवाल ने कौशांबी में अपने आवास से निकलते हुए कहा कि उन्हें अन्ना का शुभकामना संदेश मिला है। केजरीवाल ने कहा कि अन्ना ने ‘आप' के सरकार बनाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।रामलीला मैदान में केजरीवाल के शपथ समारोह में बीजेपी विधायक दल के नेता डॉ. हर्षवर्धन शामिल हुए। उनके साथ कई बीजेपी के नेता भी शामिल रहे।












Click it and Unblock the Notifications