वियतनाम से लौटा भारतीय कपल, बैग में निकलीं 45 पिस्तौल, पकड़े जाने पर दिया ये जवाब
नई दिल्ली। पूर्वी एशियाई देश वियतनाम से भारत आए एक कपल से बड़ी संख्या में बंदूकें मिली हैं। महिला-पुरुष दोनों जब विमान से आईजीआई एयरपोर्ट पर उतरे तो चेकिंग के दौरान पकड़े गए। कस्टम कमिश्नर व आईजीआई एयरपोर्ट के आॅफिशियल्स ने बताया कि, महिला-पुरुष दोनों भारतीय हैं। उनके दो ट्रॉली बैग में 45 पिस्तौल (छोटे आकार की बंदूकें) जब्त की गई हैं।

इतनी ज्यादा पिस्तौल वे क्यों लेकर आए और कहां पहुंचाने वाले थे, इस बारे में उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है। अभी यह पता चला है कि, इन पिस्तौल की कीमत 22 लाख रुपये से अधिक है। कस्टम डिपार्टमेंट के अधिकारियों का कहना है कि, उनकी बैलिस्टिक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करेगी कि वे बंदूकें असली हैं या नहीं। हालांकि, एक प्रारंभिक रिपोर्ट में, एनएसजी ने यह पुष्टि की है कि ये बंदूकें पूरी तरह सक्रिय हैं इनका उपयोग किया जा सकता है।

पूछताछ में अभी कपल ने यह स्वीकार किया है कि, उन्होंने 12 लाख रुपये से अधिक मूल्य की 25 बंदूकों की तस्करी की और तस्करी में उनकी संलिप्तता थी।












Click it and Unblock the Notifications