स्टिंग ऑपरेशन के बाद राजेश गर्ग को मिली जान से मारने की धमकी
नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी के पूर्व विधायक राजेश गर्ग ने आप के संस्थापक अरविंद केजरीवाल पर कांग्रेस नेताओं की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए स्टिंग जारी किया तो वहीं अब स्टिंग ऑपरेशन का विवाद खड़ा होने के बाद अब उन्हें जान से मारने की धमकी मिलने लगी है।

राजेश गर्ग ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल से संबंधित टेप सार्वजनिक करने के बाद उन्हें विदेशी नंबर से धमकियां दी जा रही हैं। गर्ग ने इस बारे में दिल्ली पुलिस से भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी गई जानकारी में गर्ग ने कहा कि उन्हें धमकी देकर इस मामले को तूल नही देने को कहा जा रहा है।
गर्ग ने बताया कि धमकी देने वाले ने उनसे तकरीबन डेढ़ मिनट तक बात की। गर्ग ने इसकी रिकार्डिंग भी पुलिस को सौंप दी है। राजेश गर्ग ने कहा है कि वो आप नेता कुमार विश्वास द्वारा खुद को अवसरवादी और ब्लैकमेलर कहे जाने पर मानहानी का दावा करेंगे। गौरतलब है कि आप नेता राजेश गर्ग ने ओडियो टेप जारी कर केजरीवाल पर कांग्रेस विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया है।












Click it and Unblock the Notifications